---Advertisement---

Bihar DElEd Admission 2026: आवेदन तिथि बढ़ी, Eligibility, Age Limit, Fees, Exam Pattern और पूरी जानकारी

By Ara
Published on: 15/12/2025
Bihar DElEd Admission 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

यदि आप बिहार राज्य में प्राइमरी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और इसके लिए Bihar DElEd Admission 2026 का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, जिससे अब वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे जो पहले किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए थे।

बिहार डी.एल.एड (Diploma in Elementary Education) एक दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स है, जिसे पूरा करने के बाद उम्मीदवार प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं। इस कोर्स में प्रवेश के लिए हर साल Joint Entrance Examination (JEE) आयोजित की जाती है, जिसका संचालन Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा किया जाता है।

इस लेख में हम आपको Bihar DElEd Admission 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे—जैसे कि बढ़ी हुई आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया। इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar DElEd Admission 2026: ओवरव्यू

विषयविवरण
लेख का नामBihar DElEd Admission 2026
किस प्रकार का लेखAdmission
कोर्स अवधि2 वर्ष
परीक्षा प्रकारकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
आवेदन प्रारंभ11 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि24 दिसंबर 2025 09 जनवरी 2026 24 जनवरी 2026
परीक्षा तिथिफरवरी 2026
एडमिट कार्ड जारीफरवरी 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbsebdeled.com


Bihar DElEd Admission 2026 के लिए योग्यता (Eligibility Criteria)

जो भी उम्मीदवार Bihar DElEd Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई न्यूनतम योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:

✔ शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है।

✔ न्यूनतम आयु सीमा

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

✔ अनिवार्य दस्तावेज

  • उम्मीदवार के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए (सूची नीचे दी गई है)।

अगर आप उपरोक्त सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Bihar DElEd Admission 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

Bihar DElEd Admission 2026 Application Fees (आवेदन शुल्क)

नीचे दी गई तालिका में कैटेगरी वाइज शुल्क दिया गया है:

श्रेणीआवेदन शुल्क (अनुमानित)
EWS, BC, EBC, UR₹960/-
SC, ST, PwD₹760/-


Bihar DElEd Admission 2026 की चयन प्रक्रिया (Selection Process)

DElEd एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में किया जाएगा:

  1. Joint Entrance Examination (JEE) — सीबीटी मोड में
  2. काउंसलिंग व सीट आवंटन (Counseling & Seat Allotment)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

JEE में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों की रैंक और सीट आवंटन किया जाएगा।


Bihar DElEd Admission 2026 Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

नीचे दिए गए परीक्षा पैटर्न के अनुसार CBT आयोजित की जाएगी:

विषयप्रश्नअंक
General Hindi/Urdu2525
Mathematics2525
Science2020
Social Studies2020
General English2020
Logical & Analytical Reasoning1010
कुल120120

परीक्षा की खास बातें:

  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

इवेंटतिथि
नोटिफिकेशन जारी11 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि24 दिसंबर 2025 09 जनवरी 2026 24 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड जारीफरवरी 2026
CBT परीक्षाफरवरी 2026
आंसर की आपत्तिफरवरी 2026
रिजल्ट जारीमार्च 2026
ऑनलाइन सीट आवंटनमार्च 2026


Bihar DElEd Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

Bihar DElEd Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आसानी से फॉर्म भर सकते हैं:

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
    • सबसे पहले उम्मीदवार बिहार डी.एल.एड प्रवेश पोर्टल bsebdeled.com/login पर विज़िट करें।
  • स्टेप 2: आवेदन लिंक पर क्लिक करें
    • होमपेज पर उपलब्ध “Apply for D.El.Ed Entrance Exam – 2026” विकल्प को चुनें।
Bihar DElEd Admission 2026

  • स्टेप 3: नया रजिस्ट्रेशन करें
    • नई विंडो खुलने पर “Register New Candidate” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।
  • स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें
    • यहाँ अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
      एक मजबूत पासवर्ड बनाकर फॉर्म सबमिट करें।

  • स्टेप 5: लॉगिन करें
    • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें।
  • स्टेप 6: आवेदन फॉर्म पूरा भरें
    • लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य आवश्यक डिटेल्स सावधानी से भरें।
  • स्टेप 7: डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • सिग्नेचर
    • आवश्यक प्रमाण पत्र
      इन सभी को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • स्टेप 8: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
    • फीस ऑनलाइन मोड (UPI/Net Banking/Debit Card) के माध्यम से जमा करें।
  • स्टेप 9: फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट लें
    • सारी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण नोट:

सुनिश्चित करें कि आप सभी विवरण सही भर रहे हैं। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।


ऑप्शनलिंक
Online ApplyApply Now
New NoticeCheck Here
Official Websitebsebdeled.com
Sarkari YojanaHome Page
Join To Get Latest UpdateWhatsApp | Telegram

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Bihar DElEd Admission 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है, खासकर Last Date Extension (09 जनवरी 2026 24 जनवरी 2026) की अपडेट। अगर आप शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।

यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। किसी भी सवाल या सुझाव के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।


FAQs – Bihar DElEd Admission 2026

1. Bihar DElEd Admission 2026 आवेदन कब से शुरू होगा?

आवेदन 11 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे।

2. Bihar DElEd Admission 2026 परीक्षा कब होगी?

JEE परीक्षा फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

3. क्या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, 12वीं पास सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं।

4. क्या इसमें निगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है।

5. Bihar DElEd Admission 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

अब आवेदन की अंतिम तिथि 09 जनवरी 2026 24 जनवरी 2026 है।


यह भी पढ़ें >>